कांग्रेसियों ने मंत्री मंगल पांडे का फूंका पुतला 

पटना सिटी : पटना सिटी स्थित मालसलामी में आज यानी रविवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुजीत कुमार के नेतृत्व और प्रदेश पिछड़ा विभाग के अशोक यादव के संचालन में किया गया। बताते चलें कि हिलसा निवासी फंटूश कुमार को अपराधी द्वारा गोली मारने के इलाज में नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती था। जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी और उसका डेथ बॉडी पोस्टमार्टम के लिए रात में रखा गया था।
रात्रि 12 बजे तक उसका परिजन मौजूद था।

आपको बता दें कि जब उसके परिजन सोने के लिए वहां से गए। उसके बाद सुबह में देखा कि उस आदमी का बाए आंख निकाला हुआ है। कांग्रेस नेता सुजीत कुमार कसेरा ने विरोध कर एनएमसीएच के अधीक्षक एवं स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा। अशोक यादव ने इस कांड में शामिल सभी लोगों को फांसी की सजा का मांग किया। इस पुतला दहन में सतीश यादव, शंकर पासवान, मनोज यादव, विजय मेहता, श्याम यादव, राजेश यादव, मदन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार और रमेश पाल के साथ-साथ दर्जनों स्थानीय लोग शामिल थे।

यह भी पढ़े : NMCH की घटना काफी दुखद, जदयू ने किया पलटवार ‘जब खुद सरकार में थे तब बढ़िया था आज…’

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...