Congress में अंग्रेजों का DNA, महाराष्ट्र में बोले CM Yogi

डिजीटल डेस्क : Congress में अंग्रेजों का DNA, महाराष्ट्र में बोले CM Yogi। महाराष्ट्र में चौथे दिन चुनावी प्रचार में रविवार को उतरे उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में Congress के नेताओं, नीतियों व सहयोगियों पर खूब हमला किया।

Congress नेत्री प्रियंका वाड्रा के साथ ही Congress पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी CM Yogi के निशाने पर रहे। CM Yogi ने कहा कि – ‘कांग्रेस के अंदर अंग्रेजों का DNA है’।

‘…Congress ने सिर्फ सत्ता के लिए देश को टुकड़ों में बांट दिया’

रविवार को महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार के दौरान CM Yogi आदित्यनाथ कांग्रेस पर सीधे तौर पर मुखर रूप से हमलावर रहे।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…Congress का इतिहास भारत के साथ धोखा देने का रहा है। Congress की कायरता, सत्तालोलुपता ही थी कि भारत को दो टुकड़ों में बांट दिया। …लाखों हिंदू काटे गए।

…1947 में Congress नेतृत्व चाहता तो भारत का विभाजन नहीं होता और न ही पाकिस्तान बनता। …पाकिस्तान के लिए दंगा करने वाले मुसलमानों से वैसे ही निपटा जा सकता था, जैसे आज निपटते हैं।

…राजनीतिक स्वार्थ के लिए Congress ने देश और हिंदू समाज को बांटा। Congress के अंदर अंग्रेजों का DNA आ गया है। Congress के लिए देशहित कभी महत्व नहीं रखता। अंग्रेजों की तरह यह भी बांटों और राज करो की नीति पर चल रहे हैं’।

रविवार को महाराष्ट्र की एक चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ एनडीए प्रत्याशियों के लिए संबोधन देते हुए।
रविवार को महाराष्ट्र की एक चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ एनडीए प्रत्याशियों के लिए संबोधन देते हुए।

‘पहले POK, फिर बलूचिस्तान और पाकिस्तान के अन्य भाग भी बनेंगे भारत के हिस्से’

रविवार को महाराष्ट्र के भोसरी की चुनावी सभा में CM Yogi आदित्यनाथ कहा कि – ‘पाकिस्तान परस्त आतंकी अब भारत की सीमा का अतिक्रमण नहीं कर सकता। उसे पता है कि नया भारत घुसकर मारता है। 10 वर्ष में पाकिस्तान की हालत यह हो गई है कि कटोरा लेकर घूम रहा है, लेकिन कोई भीख भी नहीं दे रहा।

…भारत की ताकत को बढ़ाइए …तो पहले POK (पाक अधिकृत कश्मीर) भारत में आएगा…फिर बलूचिस्तान व पाकिस्तान के अन्य भाग भी भारत के हिस्से बनेंगे’।

रविवार को महाराष्ट्र की एक चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ एनडीए प्रत्याशियों के साथ।
रविवार को महाराष्ट्र की एक चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ एनडीए प्रत्याशियों के साथ।

‘महायुति में जोड़ने वाली ताकते हैं और महा अघाड़ी के नाम पर हैं महा अनाड़ी गठबंधन के बांटने वाले…’

रविवार को अपनी चुनावी सभाओं में CM Yogi आदित्यनाथ महाराष्ट्र की धरती पर महापुरुषों का वंदन किया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं आगरा में निरीक्षण कर रहा था।… बताया गया कि यहां मुगल म्यूजियम है, जिसमें औरंगजेब व मुगल शासन के प्रतीक रखे जाएंगे। …मैंने पूछा कि मुगलों का भारत से क्या संबंध है। इसे हटाइए। म्यूजियम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा और यहां भारत के गौरव को दर्शाया जाएगा।

…पीएम मोदी के नेतृत्व में महायुति में जोड़ने वाली ताकते हैं तो महा अघाड़ी के नाम पर महा अनाड़ी गठबंधन बांटने का कार्य कर रहा है। Congress पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के गांव में कत्लेआम करने वाले कट्टरपंथी मुसलमान वही हैं, जो आज शोभायात्राओं पर पत्थऱबाजी करते हैं।

…जब विशालगढ़ में अतिक्रमण हटाने की कोशिश की जाती है तो पत्थरबाजी शुरू हो जाती है। … महायुति सरकार बनी तो पत्थरबाज घर में सिमट जाएंगे’।

रविवार को महाराष्ट्र की चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ।
रविवार को महाराष्ट्र की चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ।

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जिक्र कर CM Yogi ने फिर कही बंटोगे तो कटोगे वाली बात

CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के क्रम में Congress पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी सीधे निशाने पर लिया।

CM Yogi बोले कि – ‘सनातन पर प्रहार भारत पर प्रहार है। ….सनातन भारत के आधार का प्रतीक है, इस पर प्रहार महाविनाश को आमंत्रित करता है। …1947 में खरगे जी के गांव बारावत्ती को हैदराबाद के निजाम के रजाकारों ने जला दिया था, जिसमें उनकी मां, बहन व चाची की मृत्यु हो गई थी।

…जब मैं कहता हूं कि ‘बंटोगे तो कटोगे ‘…तो खरगे जी को बुरा लगता है। …खरगे जी , …बताइए कि निजाम और उसके रजाकार कौन थे, जिन्होंने निर्ममतापूर्वक हिंदुओं का कत्लेआम किया था ?

…आप कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन नेतृत्व के भय से नहीं बोल रहे। आपको सच्चाई बोलनी चाहिए। निजाम का रजाकार कोई और नहीं, बल्कि वही कट्टरपंथी मुस्लिम हैं, जो आज भी गणपति महोत्सव, रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव व विशालगढ़ जैसे किलों पर कब्जा कर भारत को अपमानित करने का कार्य करते हैं’।

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...