नाबालिग बच्चे का अपहरण, घर में मिले बम

जमुई : जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवड़ीह मुसहरी से एक चौदह वर्षीय बालक के अपहरण की सूचना मिल रही है। साथ ही पीड़ित के घर में दो काले रंग की प्लास्टिक में बम रखे जाने की भी सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि 18 नवंबर को सिकंदरा थाना को सूचना मिली कि एक बालक जिसका नाम सिंटू बताया जा रहा है। बच्चा का अपहरण तीन नकाबपोश लोगों द्वारा कर लिया गया है। साथ ही अपराधियों ने दो प्लास्टिक में बम रखकर बालक की मां काशी देवी को धमकी दी है कि इसकी सूचना अगर पुलिस को दी तो बम से सबको उड़ा देंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां काले रंगे के दो प्लास्टिक में रखे बम को जब्त किया गया। बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया है। इसमें किसी भी जान माल का नुकसान नहीं होने की खबर है। इस बाबत जब सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला अपहरण का लग रहा है। बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। मामले की तफ्तीश में जमुई पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही अपहृत बालक को बरामद कर घटना का पूर्ण खुलासा किया जाएगा। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर सख्त कारवाई की जाएगी। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि मामले की छानबीन में जमुई पुलिस जुट गई है और जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : रेलवे लाइन पर बेरिकेटिंग किए जाने पर हरना गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध, RPF ने सहयोग का दिया भरोसा

यह भी देखें :

धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...