Advertisement
Advertisement

रेलवे यूनियन चुनाव को लेकर ERMU ने झोंकी ताकत

मुंगेर : रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को जमालपुर में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ERMU) ने विशाल जुलुस निकाल अपने पक्ष में मतदान करवाने को लेकर रेल इंजन कारखाना अंतर्गत विभिन्न शॉपो में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान रेल कर्मियों से ईआरएमयू के पक्ष में मतदान की अपील की गई। ईस्टर्न रेलवे के महामंत्री कामरेड अमित कुमार घोष ने कहा कि आगामी चार-पांच दिसंबर को पूरे भारतीय रेल में यूनियन की मान्यता को लेकर चुनाव होना है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पुरानी पेंशन योजना की बहाली नहीं बल्कि कर्मचारियों को बेहतर जीवन-स्तर, स्वच्छ पेयजल, उत्तम आवास, और सुरक्षित, स्वास्थ्य सुविधा और कार्यस्थल का अधिकार भी दिलाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने वोट की शक्ति को पहचाने और मतदान सोच समझकर करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने रेलकर्मियों के हितार्थ यूनियन द्वारा अबतक के उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। अभियान में वीरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदीप बीट, अनिल प्रसाद यादव, दीपक कुमार सिन्हा, देवशंकर सिंह, शिवव्रत गौतम, नूतन देवी, प्रियंका कुमारी और कविता कुमारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े : हत्या का नामजद अभियुक्त ने खुद को कनपटी में मारी गोली, Patna ले जाते वक्त मौत

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

JTET 2026: अभ्यर्थियों ने मांगे 10 अंक Grace Marks, CM हेमंत...

JTET 2026 में प्रश्नपत्र की गलतियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सभी पात्र उम्मीदवारों को 10 अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग...

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...

Jharkhand News: आदिवासी नेत्री Nisha Bhagat की रांची में लगेगी प्रतिमा,...

 आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत के मामले में आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है। सीबीआई जांच और...