हत्या का नामजद अभियुक्त ने खुद को कनपटी में मारी गोली, Patna ले जाते वक्त मौत

मुंगेर : मुंगेर जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत के तेरासी टोला पीड़ पहाड़ निवासी 64 वर्षीय सुदाम चौधरी ने सोमवार की देर शाम खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्तपताल में भर्ती कराया जंहा डॉक्टरों ने प्रथामिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देर रात हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया जहां रास्ते में सुदाम चौधरी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्तपताल लाया जहां पुलिस ने सुदाम चौधरी का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार को आपसी विवाद में गांव में एक व्यक्ति मजदूर राजा राम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या में मृतक राजा राम चौधरी के परिजनों ने सुदाम चौधरी और उसके पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया और मुफसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं हत्या में नाम शामिल होने के कारण और आत्मग्लानी होने के कारण सुदाम चौधरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी देखें :

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ पहाड़ तेरासी टोला में सोमवार को एक मजदूर राजा राम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी ममाले में मृतक के परिजनों ने गांव के सुदाम चौधरी, उसके पुत्र रबिन और पुत्र सिट्टू सहित अन्य लोगों को हत्या का नामजद अभियुक्त बनाया था। इसी मामले को लेकर मुफसिल थाना में प्रथामिकी दर्ज की गई। वहीं हत्या के नामजद अभियुक्त सुदाम चौधरी ने आत्मगलानी के कारण सोमवार की देर शाम गांव में खुद से सर में गोली मार ली। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक हथियार को बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक सुदाम चौधरी को लगा की हत्या में नामजद अभियुक्त बनाए जाने व आत्मगलानी के कारण खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित हुए जमालपुर SHO राजेश कुमार

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...