मुंगेर : रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को जमालपुर में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ERMU) ने विशाल जुलुस निकाल अपने पक्ष में मतदान करवाने को लेकर रेल इंजन कारखाना अंतर्गत विभिन्न शॉपो में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान रेल कर्मियों से ईआरएमयू के पक्ष में मतदान की अपील की गई। ईस्टर्न रेलवे के महामंत्री कामरेड अमित कुमार घोष ने कहा कि आगामी चार-पांच दिसंबर को पूरे भारतीय रेल में यूनियन की मान्यता को लेकर चुनाव होना है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पुरानी पेंशन योजना की बहाली नहीं बल्कि कर्मचारियों को बेहतर जीवन-स्तर, स्वच्छ पेयजल, उत्तम आवास, और सुरक्षित, स्वास्थ्य सुविधा और कार्यस्थल का अधिकार भी दिलाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने वोट की शक्ति को पहचाने और मतदान सोच समझकर करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने रेलकर्मियों के हितार्थ यूनियन द्वारा अबतक के उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। अभियान में वीरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदीप बीट, अनिल प्रसाद यादव, दीपक कुमार सिन्हा, देवशंकर सिंह, शिवव्रत गौतम, नूतन देवी, प्रियंका कुमारी और कविता कुमारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े : हत्या का नामजद अभियुक्त ने खुद को कनपटी में मारी गोली, Patna ले जाते वक्त मौत
यह भी देखें :
कुमार मिथुन की रिपोर्ट



















