Bihar PACS Election : गया जिले के अलग-अलग पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन

गया : गया नगर प्रखंड गया के ओरमां पंचायत से कृष्ण कुमार ने प्रखंड मुख्यालय चंदोती कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। नामांकन के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल थे। नामांकन के बाद उनके समर्थकों ने फूलों का हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया। ज्ञात हो की कृष्ण कुमार लगातार तीन बार पैक्स अध्यक्ष पद पर काबिज थे। वे चौथी बार नामांकन कर रहे हैं। उनके साथ ही वह व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी लगातार रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत की जनता की मांग पर आज चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन किया हूं।

घुटिया पंचायत से अशोक यादव ने पैक्स चुनाव के लिए किया नॉमिनेशन

वहीं नगर प्रखंड गया के घुटिया पंचायत से अशोक यादव ने प्रखंड मुख्यालय चंदोती कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल थे। नामांकन के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों का हार पहनकर शानदार स्वागत किया। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा, वर्तमान नगर उप प्रमुख सतीश पटेल, मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार और पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रभूषण दास वह कई जनप्रतिनिधि साथ आए थे। ज्ञात होगी पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवार अशोक यादव पंचायत समिति सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया वह किसानों के हित में जो भी समस्या होगी दूर करेंगे।

Gaya PACS Ele 1 22Scope News
घुटिया पंचायत से अशोक यादव ने पैक्स चुनाव के लिए किया नॉमिनेशन

यह भी पढ़े : Bihar PACS Election : ओबरा प्रखंड में आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...