नाबालिग से चौकीदार के बेटे ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दिया धमकी

गया : पतलुक्का थाने के चौकीदार के बेटे ने एक नाबालिग के साथ रेप कर अपने दोस्तों से इसका वीडियो बनवाया और फिर धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो इसे वायरल कर देंगे. इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकी दी कि उसकी बहन का भी रेप कर देंगे और उसके भाई को जान से मार देंगे. अपने परिवार को बचाने के लिए नाबालिग ने सुसाइड करने का प्रयास किया.

दरअसल, गया जिले में एक पहाड़ी पर एक नाबालिग बच्ची अपनी बहन की शादी और परिवार की इज्जत के लिए आत्महत्या करने के लिए चढ़ ही रही थी कि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया. पतलुक्का थाने के चौकीदार विजय पासवान के बेटे ने गांव की एक नाबालिग से बलात्कार किया था और उसके दोस्तों ने रेप का वीडियो बना लिया था. आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया. आरोप है कि परिजनों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराने की कोशिश की तो थानेदार ने छात्रा को ही धमकी दे डाली कि यह बात किसी को न बताएं. आरोप है कि थानेदार ने उसकी पिटाई भी की.

रेप पीड़िता के मौसा ने आरोप लगाया कि थाने में रेप की शिकायत दर्ज करने के बजाए उल्टे उसे केस ना करने की धमकी थानेदार द्वारा दी जाने लगी. पीड़ित छात्रा के मौसा ने बताया कि उन्हें अगर न्याय नहीं मिला तो इसकी शिकायत बिहार के डीजीपी तक से करेंगे.

छात्रा ने बताया कि गांव के ही रहने वाले विकास कुमार ने उससे रेप किया और उसके दोस्तों बिक्कू सिंह, श्रवण और एक अन्य ने वीडियो बना लिया. पीड़िता ने बताया कि धमकी देते हुए विकास ने कहा था कि अगर वह अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी देगी तो उसकी बहन के साथ भी ऐसा कर देंगे. इतना ही नहीं उसके भाई की हत्या कर देंगे.

धमकी से आहत पीड़ित छात्रा ने बताया कि अपने परिवार की इज्जत, बहन की आबरू और भाई की रक्षा के लिए उसने पहाड़ी पर चढ़कर आत्महत्या की सोची थी, लेकिन पहाड़ी पर जाते हुए उसे किसी ने देख लिया और उसे लोगों ने बचा लिया. गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया को इस तरह का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन लिया जाएगा.

रिपोर्ट : राममूर्ती पाठक

चर्चित मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले में आरोपियों को 25 साल के सश्रम कारावास की सजा

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...