केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari आज आएंगे गया, 22वां बिहार आर्थिक परिषद सम्मलेन में लेंगे भाग

गया: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज गया पहुंचेंगे। गया में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कई सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक तरफ प्रशासन ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्था किया है तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को हर जरुरी प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गया में स्थित मगध विश्वविद्यालय में आयोजित 22वां बिहार आर्थिक परिषद सम्मलेन में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर बिहार सरकार में मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने एक प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन मंत्री गडकरी कल गया में आ रहे हैं। उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जायेगा। वे मगध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Sitamarhi में मुखिया की गोली मार कर हत्या, परिवार के साथ जा रहे थे तभी…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Nitin Gadkari Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष...

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं।...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में...

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...