Advertisement
Advertisement

निकाह कर युवती को ले गया Qatar, शेख के हाथों बेचा और अब डाक से भेजा…

पटना: कहते हैं कि जिससे शादी होती है उसके साथ सात जन्म का रिश्ता होता है लेकिन पति पत्नी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पटना के एक व्यक्ति ने पटना की एक युवती से पहले निकाह किया और फिर क़तर ले जा कर पत्नी को शेख के हाथों बेच दिया। बाद में किसी तरह युवती भारतीय दूतावास तक पहुंची और फिर दूतावास ने युवती को शेख की चंगुल से निकाल कर भारत भेजा। युवती फ़िलहाल अपने मायके में रह रही है, इधर उसके पति ने उसे डाक के माध्यम से तलाक लिख कर भेजा है।

युवती ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर अब दीघा थाना में मामला दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि जब उसका निकाह हो रहा था उस वक्त बताया गया कि लड़का विद्युत् भवन में सरकारी कर्मी है, और निकाह के बाद पता चला कि वह एक एनजीओ में काम करता है। बाद में युवक क़तर चला गया और फिर उसने अपनी पत्नी को भी दाई के वीजा पर क़तर बुलवा लिया। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा और इस दौरान युवती को एक बच्चा भी हुआ।

बच्चा होने के बाद उसके पति ने अपनी पत्नी को एक शेख के हाथों दस लाख रूपये में बेच दिया। युवती ने किसी तरह एक सिक्योरिटी गार्ड की मदद से भारतीय दूतावास से संपर्क किया और फिर दूतावास के अधिकारियों ने उसे मुक्त करवा कर भारत भेजा। युवती अब चार महीने से अपने मायके में रह रही है इधर उसके ससुराल के लोग उसे अपनाने से मना कर रहे हैं। युवती ने अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दीघा थाना में मामला दर्ज करवाया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Hockey Championship अपने नाम करने वाली शेरनियों को बिहार सरकार करेगी सम्मानित, सीएम ने की घोषणा

Qatar Qatar Qatar Qatar

Qatar

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...