विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

आरा : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं एक मजदूर भी गंभीर तरह घायल हो गया। जिसके बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव वार्ड नंबर-8 निवासी स्व.राम अयोध्या महतो का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र महतो उर्फ बिल्ला है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री था एवं टेंट हाउस में काम करता था। जबकि घायल उसी गांव के निवासी काशीनाथ प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र अभय कुमार है एवं भाभी इस टेंट हाउस में लेबर का काम करता था।

यह भी पढ़े : रेलवे की तरफ से मिले महंगे गिफ्ट को लौटाया सांसद सुदामा प्रसाद

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...