पटना: मेधा दिवस के अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से इंटर और मैट्रिक के 51 छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिए इंटर के टॉप 24 और मैट्रिक के टॉप 51 छात्रों को चयनित किया गया है। चयनित छात्र छात्राओं को एक एक लाख रुपया और लैपटॉप दिया जायेगा। मैट्रिक के टॉप टेन और इंटर के तीनो संकायों के टॉप फाइव के छात्रों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से सम्मानित किया जायेगा।
सम्मान कार्यक्रम भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर मेधा दिवस के अवसर पर तीन दिसंबर को राजधानी पटना में आयोजित की जाएगी। आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक के टॉप टेन में शमी 51 छात्रों और इंटर के तीनों संकायों के टॉप फाइव में शामिल पांच पांच छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही परीक्षा का बेहतर आयोजन करने वाले डीएम और डीईओ को भी पुरस्कृत किया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Action: अब तक 189, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को सुधारने में जुटे हैं मंत्री
Toppers Toppers
Toppers
Highlights



















