चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, सामान के साथ 2 चोर गिरफ्तार

मुंगेर : 17 नवंबर को ईस्ट कॉलनी थाना क्षेत्र के मुंगररोड़ा डेढ़ी गली निवासी अमन कुमार के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उदभेदन कर लिया। जहां पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी के एक स्कूटी, दो मोबाइल, एक मेमोरी कार्ड, एक एटीएम कार्ड और एक सिम कार्ड को बरामद कर लिया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की ईस्ट कॉलनी थाना क्षेत्र में एक मॉल मालिक के घर में चोरी की घटना घटित हुई। जहां पुलिस ने प्रथामिकी दर्ज के बाद इस कांड का उदभेदन में लग गई। पुलिस चोरी के सामन के साथ दो चोर रौनक सिंह और हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया की रौनक मुंगेर जिला के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं हिमांशु कुमार लखीसराय जिले सलोनाचक का रहने वाला है। उन्होंने कहा पूछ ताछ के दौरान दोनों चोर ने बताया कि मॉल मालिक अमन कुमार के मॉल में काम करता था, लेकिन मॉल बंद होने के बाद काम बंद हो गया। दोनों के बीच अच्छे संबध थे। इसी को लेकर एक दिन हिमांशु कुमार मॉल मालिक के घर पंहुचा और एक रात घर में रहने की बात बोला जिस पर मॉल मालिक ने कहा की रुक जाओ। वहीं मॉल मालिक उस दिन किसी काम से घर से बाहर चला गया था। जहां दोनों चोरों ने रात्रि में घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। एसपी ने कहा कि बरामद स्कूटी को पुलिस ने देवघर से बरामद किया है।

यह भी पढ़े : बैंककर्मी के घर से लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...