बैंककर्मी के घर से लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित बैंक कॉलोनी में गुरुवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा बैंककर्मी के घर से करीब 15 से 20 लाख रुपए का ज्वेलरी एवं 70 हजार रुपए नकद चोरी कर पूरे इलाके में दहशत और हड़कम मचा दिया है।गौरतलब है कि पूरा पीड़ित परिवार मुजफ्फरपुर किसी परिवार के घर शादी समारोह में पहुंचे थे। जिसका पूरा फायदा चोरों ने उठाया। आगे वाला गेट बंद कर दरवाजे का किवाड़ तोड़कर बड़े ही आसानी से घुसकर पूरा घर में रखे सामान को खंगाल दिया। करीब लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए।

आपको बता दें कि आज सुबह स्थानीय लोग दरवाजा का किवाड़ टूटा देख मोबाइल के जरिए पीड़ित परिवार को सूचना दिया। आनन-फानन में सभी अपने घर पहुंचे। वहीं घटनास्थल पर मेहंदीगंज थाने की पुलिस पहुंचकर डॉग स्क्वॉड के माध्यम एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है। सभी पीड़ित परिवार बैंक में कार्यरत है। जहां पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि हम सभी अपने मामा के घर शादी समारोह में गए थे। आज सुबह चोरी की घटना की जानकारी मिली। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे दारोगा प्रजापति ने कहा कि डॉग स्क्वायड एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़े : ट्रेन यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को RPF ने पकड़ा

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...