Latehar Crime : बैगन के बीच छुपाकर रखी थी ऐसी चीज, देखकर पुलिस भी हैरान, यहां का है मामला…

Latehar Crime : बड़ा सा ट्रक, ट्रक में लदा था बोरियों से भरा बैगन। पुलिस ने वाहन को तलाशी ली। तलाशी के बाद उनके होश उड़ गए। बैगन की बोरियों के बीच में हो रही थी अफीम डोडा की तस्करी। 50 लाख का माल था। सारे माल को बाजार में बेचने की थी तैयारी। उससे पहले ही पड़ गई छापेमारी। तस्कर फरार। माल किसका।

1 385 22Scope News

ये भी पढ़ें-Jharkhand Politics : क्या जयराम महतो बन रहे हैं डिप्टी सीएम ! 

दरअसल हुआ ऐसा कि लातेहार पुलिस ने आज बैगन की बोरियों के बीच छिपाई हुई करीब 52 बोरियां अफीम डोडा जब्त किया है। यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जब्त डोडा की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताया जा रहा है। अफीम को बेहद ही बारीकी के साथ बैगन के बोरियो के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा था।

3 26 22Scope News

Latehar Crime : 50 लाख से ऊपर का है माल

मिली जानकारी के मुताबिक लातेहार एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एक ट्रक लावारिश हालत में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके होश ही होड़ गए। ट्रक से पुलिस चेकिंग के दौरान पाया कि उसमें पहले बैगन की बोरियों से डोडा को ढका गया है।

2 48 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election Result : मतगणना की तैयारियां पूरी, जाने कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, कितने बजे तक आएगा रिजल्ट…

पुलिस ने जब गहनता के साथ जांच किया तो पाया कि उसमें 52 बोरियां डोडा बैगनो के बीच छिपाकर रखा गया था। हालांकि घटना के बाद से ट्रक चालक और खलासी फरार हैं। पुलिस ने डोडा के साथ वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...