Jharkhand Election Result: कांके में कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। कांके विधानसभा सीट पर का परिणाम आ गया है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार जीतू चरण राम को 968 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: कांके विधानसभा सीट

कांके विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार जीतू चरण राम के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर सम्मारी लाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने जीतू चरण राम पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...