Jharkhand Election Result: मनिका से कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी पर बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। मनिका विधानसभा सीट पर अभी तक कांग्रेस उम्मीदवार रामचन्द्र सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार हरिकृष्ण सिंह पर बढ़त बनाई हुई है। अभी तक रामचन्द्र सिंह को 25405 वोट और हरिकृष्ण सिंह को 20557 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: मनिका विधानसभा सीट

मनिका विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार हरिकृष्ण सिंह और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार रामचन्द्र सिंह के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से रामचन्द्र सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रघुपाल सिंह को हराया था। इस बार इस सीट पर बीजेपी ने हरिकृष्ण सिंह पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...