गया : गया शहर के जीबी रोड स्थित जदयू महानगर कार्यालय में जिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा सह सम्मान समारोह आयोजित हुई। सात दिसंबर को गया जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। उसी लेकर जदयू महानगर जिलाध्यक्ष राजू बरनवाल अध्यक्षता में सम्मेलन की तैयारी पर विचार विमर्श की गई। आगामी सात दिसंबर को जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंत्री अशोक चौधरी होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन होना तय हुआ है। उक्त सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर जदयू महानगर के नेतृत्वकर्ताओं ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक की गई।
इस संबंध में जदयू महानगर गया जिला अध्यक्ष राजू बरनवाल ने कहा कि जदयू प्रदेश कमेटी के निर्देश पर सभी जिलों में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन होना निश्चित हुआ है। गया जिला में सात दिसंबर को जदयू परिवार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की जाएगी। यहां पार्टी के शीर्ष नेता बैठक तैयारी चर्चा विमर्श सह सामान समारोह आयोजित की गई है। गया शहर के 53 वार्ड में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सात दिसंबर को गया से शंखनाद होगी हमलोग एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे। बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथों को मजबूत करेंगे। 2025 में बिहार के 243 सीट जीतने के लिए लग जाएंगे।
यह भी पढ़े : भोजपुर जिला JDU का जिला सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन
यह भी देखें :
आशीष कुमार की रिपोर्ट



















