ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन 29 मार्च को, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रांची : ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन 29 मार्च को, कई मुद्दों पर होगी चर्चा- झारखंड प्रदेश

ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पुराना विधानसभा सभागार में रविवार को बैठक हुई.

बैठक में ग्रास रूट कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही

ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं आम कार्यकर्ताओं को मंच उपलब्ध कराने के एजेंडा पर चर्चा हुई.

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,

लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ. राजेश गुप्ता छोटू सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

राज्यभर के विभिन्न हिस्सों से आयेंगे कार्यकर्ता

बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि ग्रास रूट कार्यकर्त्ता सम्मेलन में राज्यभर के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्त्ता 29 मार्च को रांची पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से चार-पांच बिन्दु पर चर्चा होगी, जिसमें भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह के कार्यकाल में प्रदेश कांग्रेस पर लिये गये फैसले को अविलम्ब बर्खास्त किया जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस चिंतन शिविर में दूसरे दलों से आये नेताओं को संगठन में तुरंत महत्वपूर्ण भूमिका नहीं दिये जाने को लेकर दिये गये सुझाव पर अमल करने और सरकार में संगठन के आम कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को सम्मान दिलाने पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी.

दिल्ली में आलाकमान से करेंगे मुलाकात

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि ग्रास रूट कार्यकर्त्ता सम्मेलन में राज्यभर के विभिन्न जिलों से आये पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं के सुझाव से केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया जाएगा. इसके लिए जल्द ही पार्टी नेताओं का एक शिष्टमंडल दिल्ली जाकर आलाकमान से भी मुलाकात करेगा. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से लगातार विभिन्न प्रचार माध्यमों से अभियान चलाया जा रहा है. वहीं शहर को पार्टी के झंडे-बैनर से संजाया जा रहा है, जगह-जगह फ्लैक्स लगाये जा रहे हैं.

सदस्यता अभियान पर होगी विशेष चर्चा

प्रदेश कांग्रेस डेलीगीट अभिषेक साहू एवं संजीत यादव ने कहा कि सम्मेलन में कांग्रेस सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर विशेष चर्चा होगी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर एवं महंगाई को लेकर दिए गये आन्दोलनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा.

रिपोर्ट : शाहनवाज

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...