Commercial Advertisment

Gumla : चैनपुर में ख्रिस्तीय समाज ने धूमधाम से मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया, निकाली भव्य शोभा यात्रा

Gumla : चैनपुर में ईसाई समुदाय ने खीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया। रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने राजा ख्रीस्त का सुसज्जित रथ के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें चैनपुर भिखारियेट क्षेत्र के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान फॉदर जेफ्रियानुश के अगुआई में स्थानीय चर्च परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में बच्चे, बुर्जुग, महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

चर्च से निकली गई यह शोभा यात्रा चर्च रोड, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, बस स्टैंड, मेन रोड, ब्लॉक चौक होते हुए चर्च परिसर में र्शोभायात्रा समाप्त हुई। जगह–जगह पर उपस्थित लोगों ने रथ का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद वहां पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर कोयल दल के द्वारा संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Gumla : प्रभु यीशु मसीह हमारे राजा हैं-फॉदर जेफ्रियानूश किंडो

फॉदर जेफ्रियानूश किंडो ने बताया कि मसीही विश्वास के अनुसार प्रभु यीशु मसीह हमारे राजा हैं। जब यीशु को क्रूस पर मारा गया था तब उनके सिर पर जो कांटे का ताज रखा गया था, उस पर लिखा था यहूदियों का राजा पिलातुस के दरबार में भी यीशु से पूछा गया था कि तुम यहूदियों के राजा हो? उस पर यीशु ने कहा था कि हां, मैं यहूदियों का राजा हूं। फादर आनंद डेविड ने कहा कि हम यहूदी नहीं हैं, लेकिन ख्रीस्त को मानने वाले लोग हैं। इसलिए वह हमारा भी राजा है। शोभायात्रा में फॉ०राजेन्द्र कुजूर, फॉ०पवन, फॉ०जुएल सहित नवीन कुजूर, रणधीर कुजूर, मेरी लड़का, एमरेनसीया कुजूर, फिलमोन कुजूर, इसाई समाज के महिला पुरुष शामिल थे।

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...