भाकपा माओवादियों का उत्पात, नवनिर्मित थाना भवन को बम से उड़ाया

गुमला : भाकपा माओवादी ने कुरुमगढ़ थाना के नवनिर्मित थाना भवन को बम लगाकर उड़ा दिया है. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.जानकारी के अनुसार 70-80 की संख्या में माओवादी कुरुमगढ़ पहुंचे थे. शुक्रवार की सुबह मौके पर पुलिस पहुंची है. माओवादियों ने थाना भवन को बम से उड़ाने के बाद घटना स्थल के पास एक पर्चा भी छोड़ा है. जिसमें पोलितब्यूरो सदस्य किशन दा और नारी मुक्ति संघ की नेत्री शीला दी सहित अन्य कामरेडों की गिरफ्तारी का विरोध किया गया है, और प्रतिशोध में इस तरह की कार्रवाई की बात कही है.

GUMLA.JPG 222 22Scope News

बता दें कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 23 से 25 नवंबर तक चार राज्यों झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बंद बुलाया था. चार दिनों के अंतराल में नक्सलियों की ओर से दूसरी बार बंद बुलाया गया था. इसके पहले 20 नवंबर को बुलाये गये बंद के दौरान झारखंड में नक्सलियों ने लातेहार और चक्रधरपुर में रेल की पटरियां उड़ा दी थीं. सुरक्षा बलों की चौकसी और सतर्कता की बदौलत नक्सलियों के इस बंद के दौरान आम तौर पर विधि व्यवस्था कायम रही.

रिपोर्ट : रणधीर नीधि

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...