तुरकौलिया थाना नए थाना भवन में स्ठापित, DM-SP ने किया उद्घाटन

मोतिहारी : बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नीतीश सरकार अपने पुलिस विभाग को पूरी तरह से अपग्रेड कर रही है। पुलिस को तरह-तरह के उपकरणों से लैस किया जा रहा है। वहीं भवन विहीन थानों को अब नया थाना भवन में भी सुपुर्द किया जा रहा है। मोतिहारी में भी तुरकौलिया थाना को नए थाना भवन में आज स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने फीता काट कर लिया।

इस मौके पर नगर आयुक्त भी मौजद रहे। उद्धाटन के बाद सभी अधिकारियों ने पूरे भवन का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर डीएम और एसपी ने बताया कि तकरीबन साढ़े तीन करोड़ के लागत से इस थाना भवन को बनाया गया है। इससे आम जनों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं इस नए थाना भवन में महिलाओं की समस्या सुनने के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए अलग से महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

यह भी पढ़े : ग्रामीण इलाकों के स्कूलों का खस्ता हाल, विद्यालय के बजाय पेड़ के नीच पढ़ रहे हैं बच्चे

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...