विवाहिता महिला की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार

मुंगेर : नया रामनगर थाना क्षेत्र बारिश टोला में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला की पति और सास के द्वारा लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान नया राम नगर थाना क्षेत्र के वारिश टोला निवासी इंद्रदेव उर्फ इंदल यादव की पत्नी चंदना कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने उस वक्त शव को बरामद किया जब ससुराल वालोें के द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा रहा था। पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजवाया और पोस्टमाअर्म के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

परिजनों के द्वारा समाचार लिखे जाने तक आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस फर्द ब्यान के आधर पर आरोपी पति इंद्रदेव उर्फ इंदल यादव को गिरफतार कर आगे की कारवाई में जुटी है। मृतक महिला तीन बहन और दो भाई में दूसरे नंबर पर थी। वो अपने पीछे एक ढाई साल का पुत्र को छोड़ गई। घटना के बाद मृतक महिला की विधवा मां संजु देवी, बहन बंदना कुमारी, अमृता कुमारी, भाई सोनु और गौरव सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चंदना को एक साल से कर रहा था प्रताड़ित

मृतक महिला के मायके वालों द्वारा बताया गया कि दहेज में कभी पांच लाख तो कभी दो लाख रुपया के साथ साेना की जेवरात को मांग करता था नहीं देने पर ससुराल से मायके चले जाने की बात कहता था। जिसके लेकर कई बार ससुराल और मायके वालों के बीच आपसी समझौता किया गया इसके बाद भी पति अपनी आदतन से बाज नहीं आए। जबकि बेटा का साथ देने मे मृतक महिला का सास उगा देवी भी रहती थी। महिला के पति ने मायके वालों को बताया कि चंदना कुमारी वाथरूम में अचानक गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग मृतक महिला के शव काे अंतिम संस्कार करने के लिए सारी तैयारी कर दी गई थी। तभी मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहीर करते 112 नंबर पुलिस को सूचना दे दी।

यह भी देखें :

नया रामनगर थाना पुलिस ने शव को रोका

इधर, सूचना के बाद नया रामनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा अपने अन्य पुलिस अधिकारी और जवान के साथ घटना स्थल वारिश टोला पहुंचे तो देखा गगया कि महिला के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए महिला को श्रृंगार करने के साथ अन्य तैयारी कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने पहले परिवार वालों से पूछताछ किया तो बताया गया कि बाथरूम में गिरने से मौत हुई है। जिसके बाद महिला सिपाही सहित अन्य महिलाओं के सहयोग से महिला के शरीर का जांच कराया गया तो गले से लेकर शरीर के विभिन्न जगहों पर गहरे चोट का निशान पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने संदेह जाहीर करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि अप्राप्त है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : सफियासराय पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...