Advertisement
Advertisement

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन का आरोप, पत्नी व उसके परिवार वालों ने की बेटे की हत्या

मुंगेर : मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजगंज शिवाला के पास पांच महीने से एक मकान में किराए लेकर पत्नी के साथ रह रहे पति ने फांसी लगा ली। वहीं इस घटना के बाद पत्नी ने पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार की रात खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भरती कराया जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। अपनी पति की मौत के बाद पत्नी ने सुसराल वालों को सूचना दी जिसके बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।

मृतक युवक के पिता शंभु विश्वकर्मा ने बताया कि मेरे पुत्र उज्वल कुमार को पांच माह पूर्व बरियारपुर से अपहरण कर टुनटुन विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री प्राची कुमारी से खड़गपुर पंचवदन मंदिर में शादी करवा दिया था। शादी के बाद उज्वल अपनी पत्नी और सुसराल वालो के साथ एक किराए के मकान में रहता था। बीती रात बहु ने फोन कर बताया कि उज्वल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है और अस्तपताल में है। वहीं जब अस्पताल पहुंचे तो बेटा का शव पड़ा हुआ था लेकिन बहु गायब थी।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को बहु और सुसराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी है। वहीं अस्पताल पहुंची खड़गपुर थाना की पुलिस परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज जा रहा है। वहीं हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अबतक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : कोर्ट परिसर में बड़ी घटना देने के फिराक में थे युवक, सुरक्षा कर्मी ने किया गिरफ्तार

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...