पत्नी से परेशान पति ने की आत्महत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर-11 की है। मृतक की पहचान रामाशीष पोद्दार के लगभग 30 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक के तीन बच्चों का पिता है। पति-पत्नी पंजाब में रहकर मजदूरी किया करता था। इसी बीच पत्नी का किसी और लड़के से प्यार हो गया और वो तीन बच्चों के साथ अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। पति द्वारा विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने पति को पंजाब से भगा दिया। जिसके बाद से ही मृतक पिछले तीन सालों से अपने गांव आकर रहने लगा।

दरअसल, बच्चों से अलग और पत्नी की बेवफाई से परेशान मृतक तब से ही सदमे में रह रहा था। इसी बीच घर के लोग जब दीपावली को लेकर घर की साफ सफाई में व्यस्त थे तभी युवक ने अपने रूम में इस घटना की अंजाम दिया। बताया जाता है कि दोनो की शादी पांच छह साल पहले हुई थी। इस बीच दोनो को तीन बच्चे हुए। पति पत्नी मजदुरी के लिए पंजाब गए हुए थे। तभी पत्नी स्थानीय किसी युवक के प्यार में पड़ गई और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ ही रहने लगी। इस बीच मृतक संजीव कई बार अपनी पत्नी को लाने पंजाब भी गया पर पत्नी ने आने को तैयार नहीं हुई और पति को मारपीट की वहां से भगा दिया। जिसके बाद से ही मृतक सदमे में रहने लगा। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी देखें :

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज की आगे की कारवाई में जुट गई है। दीपावली से एक दिन पहले मृतक द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने से परिवार के लोग सदमे में है।

यह भी पढ़े : विवेकानंद नगर में एक घर में लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाया, पुलिस जांच में जुटी

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...