Advertisement
Advertisement

Bihar: रोजगार पर विपक्ष का वार या नीतीशे कुमार…

Bihar: रोजगार पर विपक्ष का वार या नीतीशे कुमार...

Google पर 22Scope चुनें

मंजेश कुमारBihar

पटना: रोजगार- एक ऐसा मुद्दा जिस पर विपक्ष हमेशा सत्ता पक्ष पर हमलावर रहता है, वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार अपने वादे से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार देने का दावा कर रही है। राज्य सरकार की तरफ से मंत्री हमेशा इस बात का दावा करते हैं कि हमने सात निश्चय 2 के तहत 2020-25 के अंतर्गत निर्णय लिया गया था कि आने वाले वर्षों में दस लाख नौकरी एवं दस लाख रोजगार सृजित किये जायेंगे। सरकार युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है।

अभी तक राज्य सरकार ने सात लाख पांच हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई जबकि 24 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। इसके साथ ही दो लाख दस हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है, जिन्हें शीघ्र ही नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा जबकि अगले वर्ष तक दस लाख और लोगों को रोजगार दिए जाने की दिशा में काम चल रहा है। राज्य में सरकार अपने तय लक्ष्य से अधिक नौकरी और रोजगार देने का दावा कर रही है।

तेजस्वी लेते हैं रोजगार का श्रेय

राज्य में रोजगार के मामले में राजद के नेता तेजस्वी यादव लगातार हमलावर रह रहे हैं। तेजस्वी अक्सर कहते हैं कि जब वे सत्ता में आये तब राज्य में नौकरियां दी गई। तेजस्वी कहते हैं कि जब वे दस लाख नौकरी की बात करते थे तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूछते थे कि इतना पैसा कहां से आएगा। राज्य में जब हम सरकार में आये तब हमने नौकरी देने की योजनाओं पर काम किया और सत्रह महीने के कार्यकाल में लाखों लोगों की नियुक्ति की गई जबकि करीब तीन लाख नियुक्ति प्रक्रियाधीन थी इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश भाजपा के साथ चले गए।

दिया वादा से अधिक रोजगार

तेजस्वी यादव के नौकरी और रोजगार देने के मामले में श्रेय लेने के मामले में सत्ता पक्ष के नेता कहते हैं कि अगर तेजस्वी राज्य के लोगों को रोजगार देने के लिए इतने ही उत्सुक थे तो पहले की सरकार में नौकरी क्यों नहीं दी। राज्य में जितनी भी नौकरी और रोजगार दी जा रही है सब एनडीए के कार्यकाल की योजना है। इतना ही नहीं एनडीए के नेता लोकसभा चुनाव में भी अपनी इस उपलब्धि को चुनाव प्रचार के दौरान खूब भुनाया जबकि विधानसभा चुनाव में भी रोजगार के इस मुद्दे को एनडीए भुनाने की कोशिश करेगी।

बेरोजगारी मामले में बिहार का स्थान

ताजा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार बिहार में वर्रोतमान में बेरोजगारी दर 3 प्रतिशत है देश में बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत है। वहीं सबसे अधिक बेरोजगारी दर केरल में 7.2 प्रतिशत है। सर्वेक्षण के अनुसार बेरोजगारी के मामले में बिहार आठवें स्थान पर है। बिहार से ऊपर केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Pandit Nehru अगर ये करते तो हमें लड़ना नहीं पड़ता, अजमेर शरीफ मामले में गिरिराज सिंह ने…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...