पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड में पार्टी का 24वां स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने सभी सांसदों पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बिहार के प्रत्येक जिले से आए दल के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया गया। इस खास मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश पार्टी दफ्तर जाकर स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें कि लोजपा के सभी सांसद जिसमें जमुई सांसद अरुण भारती, वैशाली सांसद वीणा देवी, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हिन्दुस्तानी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख मंच पर उपस्थित रहे।

यह भी देखें :
विधानसभा सत्र के पश्चात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यालय पहुंचे जहां चिराग ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया अन्य मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी मौजूद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए और चिराग सहित सभी सम्मानित नेताओं को 25वें स्थापना दिवस की बधाई दी है। नीतीश कुमार के साथ में विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी संजय सिंह की भी स्थापना दिवस समारोह में उपस्थिति रही।
यह भी पढ़े : लोजपा (रामविलास) के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर NDA ने दिखाई एकजुटता
महीप राज की रिपोर्ट


















