15 दिसंबर से CM करेंगे संवाद यात्रा, संवाद के साथ ही…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे। अपनी यात्रा के दौरान सीएम सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे बात करेंगे और योजनाओं का फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही सीएम सात निश्चय एक और दो, जल जीवन हरियाली और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति की भी जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। इसके लिए सभी जिलों से पांच पांच गांवों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा के मद्देनजर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने गुरुवार को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव के साथ समीक्षात्मक बैठक की और आवश्यक निर्देश भी दिए।

अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जिलों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री की यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण रखें और इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने लंबित कार्यों को जल्दी पूरा करने का भी निर्देश दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar Tourism: दो पर्यटन केंद्र का होगा वैश्विक विकास, केंद्र ने दी इतनी राशि की मंजूरी…

CM CM CM

CM

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...