Politics: हंगामेदार रहा विधान सभा का शीतकालीन सत्र, इंडिया गठबंधन करेगा बिहार बंद

Politics

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन भी हंगामेदार रहा। विपक्ष भ्रष्टाचार, रोजगार, स्मार्ट मीटर, वक्फ संशोधन बिल के मुद्दों पर लगातार हंगामा करता रहा। सदन के बाहर और सदन के अंदर दोनों ही जगहों पर विपक्ष ने जम कर हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने विधान सभा में तेजस्वी यादव और विधान मंडल में राबड़ी देवी के नेतृत्व में विभिन्न मुद्दों को लेकर जम कर हंगामा किया।

कांग्रेस का सवाल कब खत्म होगा भ्रष्टाचार

मामले में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवाद यात्रा पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि निश्चित रूप से उन्हें यात्रा करनी चाहिए लेकिन हमारी मांग है कि राज्य से भ्रष्टाचार खत्म किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस यात्रा पर निकल रहे हैं उसका इम्प्लांटेशन कब होगा, योजनाओं में भारी करप्शन है।

उन्होंने सवाल किया कि राज्य में जो अधिकारी या सरकारी कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनके ऊपर कार्रवाई कब की जाएगी। शकील अहमद खान ने कहा कि हमलोग 2025 में विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन जोरशोर से लगी है और अगला विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

अधिकतम लोगों के पास नहीं स्मार्टफोन फिर कैसे करेंगे रिचार्ज

वहीं दूसरी तरफ राजद के विधायक राकेश रौशन ने स्मार्ट मीटर पर सरकार का विरोध करते हुए कहा कि आज राज्य में स्मार्ट मीटर गरीबों के लिए परेशानी का सबब है। स्मार्ट मीटर लगाते ही लोगों को एक सौ रूपये का बिल आ जाता है। स्मार्ट मीटर में रिचार्ज की व्यवस्था की गई है और राज्य में बहुत संख्या ऐसे लोगों की है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है तो फिर ऐसे में वे स्मार्ट मीटर रिचार्ज कैसे करेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा को लेकर राजद विधायक ने कहा कि यात्रा पर कोई भी जा सकता है, हमें उनकी यात्रा से कोई एतराज नहीं है। लेकिन अगर वे यात्रा पर जा रहे हैं तो लोगों की समस्या सुनें और उसका निदान भी करें, सिर्फ सरकारी खजाने की बर्बादी न हो।

रोज देते हैं भाषण, कब होगा सुधार

वहीं राजद विधायक विजय मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल खड़ा किया और कहा कि वे हमेशा यात्रा तो करते हैं लेकिन उससे लोगों को कोई फायदा नहीं होता है। ये यात्रा में मौज मस्ती करने जाते हैं और फिर लौट कर पटना आ जाते हैं। विधानसभा में सत्ता पक्ष के नेता रोज भाषण देते हैं कि हम जमीनी मामले में सुधार करेंगे, लेकिन राज्य में एक भी ऐसे अंचलाधिकारी नहीं हैं जो पैसे लिए बगैर काम करते हैं।

सरकार मुद्दे से भाग रही

वहीँ राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के मुद्दे से भाग रही है, इसे किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमलोगों ने सरकार से स्मार्ट मीटर के मामले में सवाल किया था, हंगामा भी हुआ, प्रदर्शन भी किया लेकिन सरकार इस मामले में कोई जवाब नहीं दे रही। सरकार स्मार्ट मीटर के मुद्दे से भाग रही है लेकिन जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेगी हम विरोध करते रहेंग।

महागठबंधन करेगा बिहार बंद

वहीं भाकपा विधायक दल के नेता महबूब आलम ने स्मार्ट मीटर के नाम पर बिहार बंद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर राज्य के गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है। हमलोग गरीबों की भलाई के मुद्दे पर जल्दी ही बिहार बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठक कर बिहार बंद के तारीख की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Attention- सुधर जाएं, नहीं तो सुधार दिए जायेंगे! मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा ‘गड़बड़ी नहीं करेंगे बर्दाश्त’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Politics Politics Politics Politics Politics Politics Politics Politics

Politics

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...