पटना: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र के दौरान एक तरफ विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा किया तो दूसरी तरफ सरकार के मंत्रियों ने राज्य में विकास योजनाओं और विकास कार्यों को सदन के पटल पर रखा। इसी कड़ी में बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य कुल 75 लाख परिवार का डाटा अपलोड कर दिया गया है।
अब हमलोग भूमि सर्वे को लेकर एक बिल कैबिनेट में पास करवाने जा रहे हैं। इससे रैयतों की परेशानी कम होगी। इसके अलावा सदन में विपक्ष के हंगामा पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इनलोगों की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है इसके साथ ही उन्होंने तंज भी कसा और कहा कि अब तो विपक्ष के पास दांत भी नहीं है तो खंभा क्या खाक नोचेंगे।
वहीं ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा पर विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है कि मुख्यमंत्री यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले भी वे 2016 में बिहार यात्रा कर जीविका दीदी से मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री हर वर्ष किसी ण किसी यात्रा पर निकलते हैं और राज्य में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लोगों से मिल कर संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 19 वर्षों से लगातार यात्रा करते हैं और अपनी यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच में जा कर उनकी समस्याएँ सुनते हैं और जरुरी विकास कार्य भी करते हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Politics: हंगामेदार रहा विधान सभा का शीतकालीन सत्र, इंडिया गठबंधन करेगा बिहार बंद
पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Data Data Data
Data
Highlights


