Saran में पुलिस पर लाठी डंडे से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

सारण: बिहार में एक तरफ अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वे किसी भी अपराध को अंजाम देने से नहीं हिचकते हैं तो दूसरी तरफ आम लोग भी अक्सर अपराध करने वाले लोगों का साथ देते हुए देखे जाते हैं। इस दौरान लोग पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आते हैं और अक्सर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला कर देते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है सारण से जहां लोगों ने एक मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस के चंगुल से तीन अभियुक्त को छुड़ा लिया।

मामला सारण के मांझी थाना क्षेत्र के चकिया गांव की है। गुरुवार को छपरा के चकिया में पुलिस एक मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया और अभियुक्तों को छुड़ा लिया। मामले में पुलिस ने 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

सारण के एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मांझी थाना की पुलिस एक मामले की छानबीन करने पहुंची थी और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर अभियुक्तों को छुड़ा लिया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद दस नामजद और दस अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने फ़िलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें-  Education Department ने की बड़ी कार्रवाई, दो बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Saran Saran Saran

Saran

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...