Darbhanga में पुलिस पर हमला, 2 सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

मधुबनी: दरभंगा में दहेज़ उत्पीड़न के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने दो सब इंस्पेक्टर से पिस्टल छीनने का प्रयास किया था। इसके साथ ही हमले में एक सिपाही गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र की है जहां दहेज़ उत्पीड़न मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया।

लोगों ने पुलिस को इस दौरान बंधक भी बना लिया साथ ही लोगों ने आरोपी को भी पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। लोगों के हमले में घायल सिपाही को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर फॅमिली कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी जितेन्द्र कुमार के घर की कुर्की करने पहुंची थी लेकिन इस दौरान पुलिस को आरोपी दिख गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को घेर लिया और पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया जिसमें दो सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए।

हमलावरों ने पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को भगा दिया और सब इंस्पेक्टर का पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। मामले में सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाद में वारंटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लोगों के हमले में घायल सब इंस्पेक्टर आर के दुबे ने बताया कि समस्तीपुर कोर्ट से जारी वारंटी को गिरफ्तार करने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा मोहल्ले में पुलिस गई थी। इस दौरान पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया और पत्थरबाजी की। लोगों के हमले में दो सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    कैमूर में Road Accident में शिक्षक की मौत

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga Darbhanga Darbhanga Darbhanga

Darbhanga

Siwan Stolen Bullet Case: सीवान में RTO चेकिंग के दौरान पकड़ा...

Siwan Stolen Bullet Case: जिले में वाहन जांच के दौरान RTO विभाग की टीम ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को पकड़ा...

Praveen Kachhap बने ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी...

रांची: सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय प्रवीण कच्छप (Praveen Kachhap) को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट का राष्ट्रीय...

HAM Secular Relief Fund: हम सेक्युलर ने दिए 11 लाख रुपये,...

HAM Secular Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत...