Saran में पुलिस पर पथराव, पुलिस ने की फायरिंग, ये है पूरा मामला…

सारण: बड़ी खबर सारण से है जहां एक सड़क हादसा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस के द्वारा हवाई फायरिंग करने की भी सूचना मिल रही है। घटना सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के मनोरपुर जकड़ी गांव की है जहां एक सड़क हादसे में एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये और सड़क जाम कर दिया।

सड़क जाम की सूचना पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो लोग और भी आक्रोशित हो उठे और पुलिस पर ही हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।  Saran Saran Saran Saran 

यह भी पढ़ें – Patna पुलिस ने कुख्यात को दबोचा, विभिन्न थानों में दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मामले

बताया जा रहा है कि केवारी कला गांव निवासी 7 वर्षीय आदित्य कोचिंग पढ़ कर अपने घर लौट रहा था तभी एक  तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उसे रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया। सड़क जाम की वजह से वाहनों की आवाजाही रुक गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें-  Bihar में लॉ एंड ऑर्डर हो चुका है डिसऑर्डर, तेजस्वी ने वक्फ कानून को लेकर भी…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...