Bihar Business Connect 2024: उर्जा विभाग ने ग्रीन एनर्जी और रिन्यूवल एनर्जी पर जोर

मंजेश कुमारBihar Business Connect 2024

पटना: राज्य में अगले महीने 19 एवं 20 दिसंबर को ‘बिहार बिज़नस कनेक्ट 2024’ का आयोजन किया जायेगा। उर्जा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उर्जा सचिव पंकज पाल ने विद्युत् उपकरण निर्माता कंपनी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ निलेश रामचंद्र देवरे समेत अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रोपोजल भेजने का किया आग्रह

इस दौरान सचिव पंकज पाल ने कंपनियों से अपने प्रपोजल भेजने और नोडल अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द अग्रीमेंट साइन करने करने का आग्रह किया। उर्जा सचिव ने निवेश करने वाली कंपनियों को राज्य स्तर पर हर सुविधाएं और सहयोग देने का वादा किया। इन कंपनियों में इंडियन आयल कारपोरेशन, कैब कॉन, अदानी ग्रुप, आरएस इंफ़्रा समेत कई अन्य कंपनी थी।

अक्षय उर्जा (रिन्यूवल एनर्जी) पर विशेष बल

उर्जा सचिव पंकज पाल ने सभी कंपनियों को बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। इस दौरान राज्य में निवेशकों के लिए अनुकूल आधारभूत संरचना और संभावित अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में स्मार्ट प्रीपेड मीटर, ट्रांसफार्मर और सौर उर्जा से जुड़े उद्योगों के साथ संभावित सहयोग और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की गई। उर्जा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहन देने, बिजली डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन में नई तकनीकों को अपनाने और अक्षय उर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

रिन्यूवल एनर्जी सेक्टर में विशेष सुविधा

बैठक में उर्जा सचिव पंकज पाल ने जानकारी दी कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को आसान बना रही है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में रिन्यूवल एनर्जी पालिसी और पंप स्टोरेज पालिसी तैयार कर ली गई है जिसके तहत रिन्यूवल एनर्जी के क्षेत्र में सौर उर्जा और इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में विशेस सुविधाएं दी जाएँगी। उन्होंने कहा कि बिहार में उर्जा क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। ग्रीन एनर्जी और सौर उर्जा पर विशेष ध्यान देने के साथ राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

कंपनियों ने सरकार की नीतियों की सराहना की

उर्जा सचिव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में ग्रीन एनर्जी की अहमियत बढ़ गई है। बिहार में सौर उर्जा पॉवर प्लांट और पंप स्टोरेज प्लांट की स्थापना के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। बैठक में उर्जा सचिव ने विद्युत् विभाग के कामों की जानकारी दी और विद्युत् विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में मौजूद कंपनियों ने विद्युत् विभाग के कार्यों की सराहना की और राज्य सरकार से उद्योग लगाने में मिलने वाली विशेष सुविधाओं की भी सराहना की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Cooperative विभाग की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया जायेगा ‘सहकारिता चौपाल’

Bihar Business Connect 2024 Bihar Business Connect 2024 Bihar Business Connect 2024 Bihar Business Connect 2024 Bihar Business Connect 2024

Bihar Business Connect 2024

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...