ट्रक और कार की टक्कर में महिला की मौत, 3 लोग हुए घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद में ट्रक और कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है. घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है. घटना मुफ्फसिल थाना के एनएच 139 पर खैरी गांव के पास की है.

हादसा उस वक्त हुई जब चावल लदा एक ट्रक ओवरटेक करने के क्रम में अनियंत्रित होकर स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गई और कार के ही ऊपर पलट गया. जिससे कार ट्रक के नीचे दब गया.

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. कार के नीचे दबे लोग रांची से आरा जा रहे थे तभी ये घटना घटी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को आनन फानन सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 घायलों में 2 की हालात गंभीर है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली. हादसे की सूचना मिलते ही औरंगाबाद अंचलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

रिपोर्ट : दीनानाथ

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो घायल

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में...

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...

Bettiah GMCH News: facebook LIVE ने खोली सरकारी अस्पताल की हकीकत?...

Bettiah GMCH News: बेतिया का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल में भर्ती एक गंभीर रूप से...