Advertisment

पुलिस को बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ का डोडा जब्त, 3 गिरफ्तार

सरायकेला : जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए मूल्य का 196 बोरा डोडा किया जब्त। पुलिस ने गुरुवार को चांडिल गोलचक्कर के पास से जब्त किया है।  पुलिस ने बताया कि राजस्थान नंबर का ट्रक ने पहले सरायकेला-राजनगर के चालियामा के रूंगटा कंपनी से 26 क्विंटल लोहे का एंगल लोड किया, फिर तमाड़ के किसी जंगल से अवैध रूप से 196 बोरा डोडा उस पर लोड कर लिया। वह जमशेदपुर के रास्ते राजस्थान के बीकानेर जाने की फिराक में था। वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल गोलचक्कर से धर दबोचा।

चांडिल अनुमंडल के एसडीओपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब तीन महीने से डोडा की तस्करी की जा रही थी, वहीं पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में डोडा लेकर बुंडू तमाड़ से जमशेदपुर होते हुए खड़गपुर मार्ग से बीकानेर जा रहा है। तभी चांडिल थाना प्रभारी सनोज कुमार व चौका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव के द्वारा चांडिल गोलचक्कर के पास वाहन चेकिंग लगाकर ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक चालक और खलासी के साथ एक बाइक से ट्रक की अगुवाई कर रहे एक युवक को भी पुलिस ने धर दबोचा। एसडीपीओ ने कहा कि राजस्थान के बीकानेर निवासी चालक गणपत चौधरी, खलासी रामनिवास बोदरा और अगुवाई कर रहे रांची निवासी सुखराम मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 196 बोरा यानी लगभग तीन हज़ार किलो डोडा की कीमत 90 लाख से एक करोड़ रुपए की हो सकती है।

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...