विपक्ष पर जमकर गरजे ललन सिंह, कहा- जो कहते हैं वो करते हैं नीतीश कुमार

मुंगेर : नगर भवन मुंगेर में शनिवार को जिला जदयू द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार और परिवहन मंत्री शीला मंडल सहित कई मंत्री, पूर्व सांसद और विधायक पहुंचे थे। वहीं इस कार्यक्रम का उदघाटन केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद सह केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि 1990 से 2005 तक सरकारी खजाने का पैसा राजा के पास पहुंचता था।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि जब से विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश का बागडोर संभाला है, वह पैसा सीधा जनता के बीच जा रहा है। जनता की भलाई पर खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से बिहार बदल रहा है उसकी वानगी पूरा देश देख रहा है। देश या विदेशों अब फर्क से कह सकते हैं कि हम बिहार से हैं। बिहार का जब इतिहास लिखा जाएगा तो मुख्यमंत्री का नाम स्वर्ण अक्षरों में होगा। प्रदेश के विकास के लिए एक सोच के साथ मुख्यमंत्री एक कर्मयोगी की तरह काम कर रहे हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर अन्य बदलाव की चर्चा की। जनता अब जंगलराज को पूरी तरह नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी विस में 225 सीटों का लक्ष्य है। आप सभी के बदौलत इस लक्ष्य को पार कर जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की विकासकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों के बीच जाएं और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान और मदद करें। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुंगेर पहुंचे सांसद का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार और हमलोगों के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने जिले में जो विकास की लकीरें खींची है वह जनता देख रही है। केंद्रीय मंत्री, प्रदेश मंत्री सहित अन्य नेताओं को सुनने के लिए गांव-गांव से लोग पहुंचे हैं। भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि सभी मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं। सभा में छह हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे। इस मौके पर सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारी थे।

यह भी देखें :

ग्रामीण मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विगत 19 वर्षों से मुख्यमंत्री महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों के साथ जनता की सेवा में लगे हुए हैं। दूसरे तथाकथित समाजवादी नेता आज परिवारवादी हो गए हैं। सभी वर्गों के लिए काम करते हैं, वोट की चिंता नहीं करते हैं। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि 2005 से पहले की सरकारें बेटियों और महिलाओं को पढ़ना नहीं चाहती थी, लेकिन 19 वर्षों में बेटियां पढ़ भी रही हैं और विकास में अपना योगदान भी दे रही हैं। मुख्यमंत्री जो बोलते हैं वह करते हैं।

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि 2005 से पहले की सरकार बेटियों और महिलाओं को पढ़ना नहीं चाहती थी लेकिन आज विगत 19 वर्षों में बिहार की बेटियां पढ़ भी रही हैं और बिहार के विकास में अपना योगदान भी दे रही है। आज हजारों महिलाएं पुलिस सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और अधिकारी जीविका दीदी अन्य रूप में बिहार के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। यह सब सीएम नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण के सोच के कारण फलीभूत हुआ है। मुख्यमंत्री जो बोलते हैं वह करते हैं, इसलिए इस बार ‘2025 फिर से नीतीश’ का नारा कार्यकर्ताओं को दिया। पूर्व सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व सांसद कहकशा परवीन, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, विधायक राजीव कुमार सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ सुनील कुमार ने भी विचार रखे। जमालपुर के वशिष्ठ कुमार साहू सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली।

यह भी पढ़े : राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2024 का आज से हुआ भव्य आगाज

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...