CNG ऑटो पेड़ से टकरायी, एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के परसिया के पास अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकरा गई। जिसमें घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया जहां चिकित्सक की देख रेख में उपचार चल रहा है। मृत व्यक्ति सोनहन थाना क्षेत्र के सोहसा गांव निवासी लल्लू शंकर दुबे के पुत्र दीपांशु दुबे बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि घायलों में भभुआ शहर के वार्ड-16 निवासी पंकज जयसवाल, दुर्गावती थाना क्षेत्र के पचिलखी गांव निवासी अशोक कुमार, भभुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी सूर्यमुखी देवी और चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी शुभम उपाध्याय बताया जाता है। मृतक के भांजा मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सभी लोग मोहनिया स्टेशन से सीएनजी ऑटो पर सवार होकर भभुआ के लिए आ रहे थे। तभी मोहनिया-भभुआ पथ पर परसिया के पास अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ में टकरा गई। जिस पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : जालसाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, केमिकल व रद्दी कागज जब्त

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...

DSP बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी, भव्य स्वागत

मोकामा : डीएसपी बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मोकामा के कन्हाईपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री...

4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह अभी थोड़ी देर पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड...