मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा विगत दीपावली पर्व के अवसर पर साइबर सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील को लेकर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में निबंध विद्या में कुल 488 प्रतियोगी जबकि चित्रकला विद्या में कुल 297 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट प्रविष्टि प्राप्त होने के बाद रचनात्मक और विषय वस्तु को ध्यान में रखते हुए निर्णायक मंडल द्वारा दोनों श्रेणी के प्रथम तीन विजेताओं को चुना गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कक्षा 7वीं की अनु कुमारी, द्वितीय विजेता कक्षा 9वीं की तान्या कुमारी, वही तृतीय विजेता स्नातक वर्ग में अभिनव सुशांत विजेता बने।
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम विजेता वर्ग 10वीं के भव्या शाही, द्वितीय विजेता कक्षा 10वीं के तमन्ना सिंह, वहीं तृतीय विजेता सातवीं कक्षा के आयुष आनंद विजेता बने। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर इस प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी के प्रथम तीन विजेताओं को विजित राशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल के साथ पुरस्कृत किया। निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार विजेता तान्या ने बताया कि साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए, हमेशा स्ट्रांग पासवर्ड बनाकर रखना चाहिए।

यह भी देखें :
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिभागी के साथ उसके अभिभावक को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए काफी सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि साइबर अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार जन जागरूकता की जा रही है। बिहार पुलिस द्वारा मुजफ्फरपुर में साइबर थाना खोला गया है, जहां डीएसपी रैंक के अधिकारी बैठकर साइबर से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करते हैं। आगामी वर्ष में स्कूल और कॉलेजों में साइबर सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़े : विश्व एड्स दिवस को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
संतोष कुमार की रिपोर्ट



















