सरिया कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Sariya: सरिया कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता और वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। पूरे उत्साह के साथ हुए मुकाबलों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया। कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में बालिका वर्ग में ऑरेंज ग्रुप ने 38-35 के करीबी अंतर से ब्लू ग्रुप को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक वर्ग में ब्लू ग्रुप ने 55-40 के अंतर से ऑरेंज ग्रुप पर जीत दर्ज की।

अन्य प्रतियोगिताओं के रिजल्टः

भाला फेंक (बालक वर्ग)

  • प्रथम: करण कुमार दास
  • द्वितीय: उमेश कुमार दास
  • तृतीय: अभिषेक कुमार

तीरंदाजी (बालक वर्ग)

  • प्रथम: अभिषेक कुमार बरनवाल
  • द्वितीय: अभय कुमार वर्मा
  • तृतीय: सोनू मंडल

तीरंदाजी (बालिका वर्ग)

  • प्रथम: रानी कुमारी
  • द्वितीय: रिया कुमारी
  • तृतीय: पूजा कुमारी

सरिया कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता और वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन –

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों और खेल प्रभारी डॉ. अरुण कुमार तथा डॉ. आशीष कुमार सिंह द्वारा सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में करिश्मा कुमारी, काजल कुमारी, पार्वती कुमारी, आरती कुमारी, रिया कुमारी, रानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, कशिश कुमारी, नेहा कुमारी, शिल्पी कुमारी, निशा कुमारी, चांदनी कुमारी, सीमा सोनी, पम्मी सोनी, गुलाबशा खातून सहित शुभम, अभय, परमेश्वर, अनीश, आकाश, पिंकू, अभिषेक, राजदेव, सूरज, सोनू समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने छात्रों में खेल के प्रति रुचि और कंपीटिशन भावना को और मजबूत किया है।

रिपोर्ट : राज रवानी

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...