चिराग को बड़ा झटका, Gaya में युवा विंग की पूरी कमेटी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

गया : बिहार के गया में चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के युवा विंग की पूरी कमेटी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। करीब 100 नेता-कार्यकर्ता के इस्तीफा देने की खबर है। इसे लेकर लोजपा (रामविलास) के युवा विंग के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। आरोप लगाया है कि पार्टी में नेताओं-कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा, बल्कि एक विशेष पक्ष के लिए ही ध्यान दिया जाता है। जबकि चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देते हैं, लेकिन ठीक इसके विपरीत उनकी पार्टी में खास पक्ष की ही सुनी जाती है और टोह ली जाती है। वहीं, जमीन से जुड़े नेताओं कार्यकर्ताओं को उपेक्षित रखा जाता है।

लोजपा (रामविलास) के युवा विंग ने दिया सामूहिक इस्तीफा

लोजपा (रामविलास) पार्टी के गया जिला युवा विंग ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सामूहिक इस्तीफे के बाद प्रेसवार्ता की। सामूहिक इस्तीफे के कारणों की जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हम लोग पिछले 10 सालों से लोजपा रामविलास से जुड़े हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

कोई हमारी टोह नहीं लेता

जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि हमारी टोह लेने वाला प्रदेश में कोई नेता नहीं है। एक खास पक्ष की ही बात सुनी जाती है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में चिराग पासवान पहुंचे। टिकारी में एक की हत्या कर दी गई, लेकिन उसमें लोजपा रामविलास की कोई टीम नहीं आई। इसी प्रकार हमारी पार्टी के युवा विंग के नेता की मां की तबीयत खराब थी और एम्स में भर्ती थी, लेकिन उनकी मां के इलाज में कोई मदद नहीं की गई। इस तरह के कई ऐसे कारण है, जो हमें मान सम्मान से वंचित और उपेक्षित कर रहे थे। यही वजह रही कि इससे अजीज आकर हम लोगों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। अब आने वाले दिनों में निर्णय करेंगे, कि आगे क्या करना है।

यह भी देखें :

लोजपा पार्टी अपने ही वादे को भूली

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का दावा करते हैं, लेकिन हमें जो महसूस हुआ कि चिराग पासवान जो नारे देते हैं, लेकिन बिहार में ही उनके नेता कार्यकर्ता उपेक्षित हैं। पार्टी में प्रदेश स्तर पर कोई टोह नहीं ली जाती है। एक खास पक्ष के लिए ही काम किया जाता है। यही वजह है कि हम लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे और आखिरकार अब गया जिला युवा रामविलास की विंग ने पूरी तरह से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। आगे की रणनीति बैठक कर तय करेंगे।

यह भी पढ़े : चिराग ने कहा- हिम्मत है तो RJD करे घोषणा, EVM से होगा चुनाव तो नहीं लड़ेंगे विधानसभा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...