चिराग ने कहा- हिम्मत है तो RJD करे घोषणा, EVM से होगा चुनाव तो नहीं लड़ेंगे विधानसभा

दरभंगा : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ईवीएम के परिणाम पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव होने के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज है। वहीं एलजेपी (आर) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू यादव के बयान व्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में जितने लोग बोलते हैं कि चुनाव बैलेट से होना चाहिए। चुनाव से पहले वो लोग दावे पेश ना करे। चुनाव से पहले उनके द्वारा बड़े बड़े दावे पेश किए जाते हैं। बड़ी-बड़ी बाते कही जाती है कि हम इतनी सीट जीत रहे है।

वहीं चिराग पासवान ने कहा कि जब आपको विश्वास ही नहीं है तो,आज ही घोषणा कर दीजिए ना की अगला चुनाव ईवीएम पर हम नहीं लड़ेंगे। आने वाले दिनों में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। अगर राजद को ऐसा लगता है कि ईवीएम से धोखाधड़ी हो रही है। ये व्यवस्था सही नहीं है तो अभी से घोषणा कर दे ना, हम अगला चुनाव हम नहीं लड़ेंगे, जब तक ईवीएम से चुनाव होगा। वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए जाते है की उपचुनाव में हम चार के चार सीट जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब आपको इतना ही विश्वास नहीं था और फिर किस मुंह से इनके नेता जाते हैं। जेएमएम के उस मंच पर झारखंड में जहां पर शपथ ग्रहण हो रहा है। वहां भी तो ईवीएम से चुनाव हुआ था। वहां तो बैलेट पेपर से नहीं हुआ था। वहां तो इनके नेता जाएंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी होंगे। उस मंच पर भी पहली पंक्ति में वो लोग बैठेंगे। उसके बाद भी उनको इस व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। इनका दोहरा चरित्र नहीं चल सकता। जिस राज्यों में परिणाम आपके पक्ष में आये। वो आपके लिए ठीक है। जहां का परिणाम आपके पक्ष में नहीं आए वो गलत है।

यह भी देखें :

चिराग ने कहा कि हकीकत में उन लोगों को आत्म चिंतन करने की जरूरत है क्या कारण है कि लोग आप पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। क्योंकि आप लोग बार-बार झूठ बोलते हैं। ये लोग हाथ में संविधान का प्रति लेकर घूमते हैं और कहते हैं कि संविधान खतरे में है। लोगों को समझ में आ रहा है कि यह लोग झूठे मुद्दे बना रहे हैं। कांग्रेस और राजद को पता ही नहीं है कि जनता किन मुद्दों के साथ आप लोगों के साथ जुड़ेगी। जबकि सभी को पता है की ना तो कोई आरक्षण को हटा सकता है। ना ही संविधान को बदल सकता है। झूठ बोलकर यह लोग डर पैदा करने का काम करते हैं। इसीलिए जनता अब इन लोगों से कटती जा रही है।

यह भी पढ़े : लोजपा (रामविलास) के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर NDA ने दिखाई एकजुटता

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...

Ranchi News: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 Coaching Centers पर...

रांची में 70 कोचिंग सेंटरों की जांच में 18 के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। कागजात नहीं देने पर नगर निगम ने सील...