19 पैक्सों के 60 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, सुबह से ही मतदाताओं की लगी रही लंबी कतार

सहरसा : कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के 19 पैक्सों में अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। अहले सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट डालने मतदाताओं की कतार लग गई जो दोपहर बाद तक लगी है। वहीं मतदान शांतिपूर्ण को लेकर एसडीओ अनीषा सिंह, एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर और आरओ खुशबू कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। चकभारो पैक्स बूथ पर आरओ खुशबू कुमारी मतदाताओं का वोटर कार्ड जांच कर जायजा ली।

वहीं सिमरी पैक्स के हरिजन कॉलोनी बूथ पर एक वोटर द्वारा मतपत्र को फेंक दिए जाने पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने उस वोटर से कड़ी पूछताछ कर डिटेन कर दिया। यहां पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी देखी गई। वहीं महखड़ पैक्स के मध्य विद्यालय हुसैनचक में मतदान को लेकर लंबी कतार लगी रही। यहां एक वोटर की जांच की गई तो उसके उम्र में अंतर पाए जाने पर उसे मतदान से रोक डिटेन किया गया। यहां दोपहर तक वोटिंग के लिए लंबी लाइन लगी रही।

वहीं पैक्स गोदाम बूथ रायपुरा पैक्स में एक ही गोदाम भवन में चार बूथ रहने की वजह से मतदाताओं के खड़े होने की भी जगह नहीं बची थी। यहां मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ वोटर डालने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे थे। जगह की कमी से वोटर को खड़े होने में परेशानी उत्पन्न हो रही थी। वहीं खम्हौती पैक्स बुथ पर दोपहर एक बजे एक बूथ पर 80 प्रतिशत तो दूसरे बूथ पर 60 प्रतिशत मतदान संपन्न हो गया। दोपहर बाद यहां एक्का-दुक्का मतदाता नजर आए।

यह भी देखें :

क्या बोली SDO

एसडीओ अनीषा सिंह ने बताई कि सभी पैक्सों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। कहीं से किसी प्रकार की कोई समस्या मतदान को लेकर नहीं देखने को मिला।

क्या बोले निर्वाची पदाधिकारी सह BDO

19 पैक्सों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। तीन बजे तक 50 प्रतिशत तक मतदान हुई थी। साढ़े चार बजे के बाद कुछ बुथों पर मतदाता कतार में मतदान करने के लिए लगा रहा।

यह भी पढ़े : भोजपुर पैक्स चुनाव 2024 : आरा, कोईलवर और संदेश में मतदान

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...