बिहार सक्षमता-2 पुनर्परीक्षा का परिणाम घोषित

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से सक्षमता-2 के कक्षा-9-10 और कक्षा 11-12 के कुल सात विषयों के लिए पुनर्परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में संपन्न हुआ था। ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित हुई थी। पहली बार परीक्षा में कई प्रश्न गलत पूछे गए थे, जिसके बाद परीक्षा वह कैंसिल कर दी गई थी और दोबारा से परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 427 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। रविवार देर रात समिति ने परीक्षाफल जारी किया है।

इन विषयों की हुई पुनर्परीक्षा

बिहार बोर्ड ने जानकारी दी है कि समिति द्वारा कक्षा-9-10 के पांच विषयों हिन्दी, फारसी, संगीत, नृत्य और गृह विज्ञान की पुनर्परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर 2024 को किया गया था, जिसमें 429 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इसी प्रकार कक्षा 11-12 के दो विषयों गृह विज्ञान और इतिहास की 13 नवंबर 2024 को आयोजित पुनर्परीक्षा में 206 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

किस क्लास के लिए कितने अभ्यर्थी सफल

जारी परीक्षाफल के अनुसार कक्षा-9-10 के पांच विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 299 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 69.70 फीसदी है। इसी प्रकार कक्षा-11-12 के दो विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 128 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 62.14 फीसदी है।

आज से वेबसाइट पर दिखेगा रिजल्ट

इन विषयों की पुनर्परीक्षा में सम्मिलित शिक्षक अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल आज दो दिसंबर 2024 को अपराह्न एक बजे के बाद से समिति के आधिकारिक वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षाफल देखने के लिए संबंधित शिक्षक अपना Application No. और जन्म तिथि (dd-mm-yyyy) अंकित कर उक्त वेबसाईट के माध्यम से देख सकेंगे।

यह भी देखें :

16 नवंबर को हुआ था रिजल्ट

गौरतलब है कि सक्षमता-2 के शेष विषयों का परीक्षाफल समिति द्वारा 16 नवंबर को जारी किया गया था। इसमें 65,716 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए थे। अब कुल मिलाकर सक्षमता 2 के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की संख्या 66143 हो गई है।

यह भी पढ़े : बिहार बोर्ड ने जारी किया सक्षमता परीक्षा परिणाम, इतने शिक्षक हुए फेल

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर CM का फोकस,...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...

Ramgarh School Holiday: रामगढ़ में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद...

Ramgarh School Holiday: लगातार बारिश ने रामगढ़ में आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खराब मौसम के बीच बच्चों का रोज स्कूल आना-जाना...

Mumbai Indians Luke Williams: WPL 2027 से पहले Mumbai Indians का...

Mumbai Indians Luke Williams: महिला क्रिकेट में नई चुनौती का दौर शुरू होने जा रहा है और मुंबई इंडियंस ने इसकी तैयारी में बड़ा...