झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार में देरी, कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नामों पर फैसला लटका

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है, और इसकी मुख्य वजह कांग्रेस कोटे से मंत्रियों के नामों पर अभी तक कोई फैसला न होना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिल्ली में हैं और वहां पार्टी के आला नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर गंभीर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस कोटे से सरकार में चार मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे – एक जनरल, एक आदिवासी, एक ओबीसी और एक माइनॉरिटी को मौका मिल सकता है।

कांग्रेस के विधायक भी दिल्ली पहुंचकर अपनी-अपनी पैरवी में जुटे हैं और हर विधायक अपनी पसंदीदा नामों के पक्ष में तर्क दे रहा है। वहीं, आरजेडी से एक और जेएम से छह मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। जेएम कोटे से मंत्रियों के नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस के कोटे से नामों पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है।

आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष के साथ पार्टी के आला कमान की महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें जल्द ही कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नामों पर मोहर लगने की संभावना है। विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल नामों पर अंतिम फैसला न होने के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है।

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...