अनियंत्रित हुई हाईवा, फूस के घर पर मारी पलटी, महिला की मौत

भागलपुर : भागलपुर में हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, अहले सुबह अपने महिला फूस के घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान राख लदे अनियंत्रित एनटीपीसी के हाईवा घर पर पलटी मार दिया। जिसके कारण दबने से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने सबौर-घोंघा मुख्य मार्ग एनएच-80 को पांच घंटे जाम कर दिया और जमकर नारीबाजी करने लगे।

मामला सबौर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव एनएच-80 के किनारे हुई घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अहले सुबह फूस की घर में महिला झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान घोंघा के तरफ से आ रहे राख लदे हाईवे आयंत्रित होकर घर पर पलटी मार दिया। जिसके कारण महिला दब गई और मौके पर मौत हो गई। हादसे का आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। इसके बाद किसी तरह महिला को निकालने की कोशिश किया लेकिन निकालने में ग्रामीण नाकामयाब रहे।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के मदद से महिला को हाईवे के अंदर से निकाला। इधर, आक्रोशित लोगों ने एनएच-80 पर ट्रैक्टर लगाकर धरना पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का मांग है कि एनएच-80 शंकरपुर के पास एक साइड नाला बना हुआ है। दूसरी साइड नाला नहीं बना है। जिसके कारण रोड ऊंची और गहरा है। आए दिन यहां पर इस तरह की हादसा होता है। मरने वाले की पहचान गोपाल मंडल के पत्नी रीता कुमारी (45) के रूप में की गई।

यह भी देखें :

महिला के पुत्री ने बताया कि मां ईंट और भट्टा में मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता है। पिता की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण मां ही उनके घर के लिए सहारा थी। इधर, घटना की सूचना के बाद सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल और लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। धरना पर बैठे लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : नशा मुक्ति दिवस को लेकर सैंडिस कंपाउंड से निकाली गई जागरूकता रैली

विभूति सिंह की रिपोर्ट

 

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...

PMCH Review Meeting: मरीज सुविधाओं पर सख्त निर्देश, Health Secretary Kumar...

 पटना के पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।PMCH...