Advertisment

19वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्तपाठ समारोह को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, 37 देशों के बौद्ध भिक्षु हुए शामिल

गया : तथागत की तपोभूमि बोधगया में 19वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सूत पाठ समारोह को लेकर आज सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बोधगया स्थित रॉयल थाई मोनेस्ट्री से निकाली गई, जो शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होकर कालचक्र मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में विश्व के 37 देशों के हजारों बौद्ध भिक्षु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते बुद्धम शरणं गच्छामि बोलते हुए चल रहे थे। बोधगया की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। बुद्ध नगरी बुद्धम शरणं गच्छामि से गुंजायमान हुआ। त्रिपिटक सुत्तपाठ आगामी 10 दिनों तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत बरौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बता दें कि बौद्ध धर्म में त्रिपिटक का बहुत ही महत्व है। बौद्ध धर्म मे थेरावाद पंत को मानने वाले लोग भगवान बुद्ध के मंत्रों का उच्चारण त्रिपिटक सुत्तपाठ के दौरान करते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवता एवं विश्व का कल्याण है। विश्व में शांति बनी रहे और लोग का जीवन सुखी हो। इसी कामना के साथ इस समारोह का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़े : तीन हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को पुलिस कप्तान आशीष भारती ने झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...