Police ने चोरी के बिस्कुट से भरा ट्रक बरामद किया, दो आरोपी भी गिरफ्तार

पूर्णिया: बीते 24 नवंबर को पूर्णिया में चोरी गए बिस्कुट लदे एक ट्रक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते 24 नवंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलोरी निवासी अजय कुमार यादव ने ट्रक गायब होने का मामला दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि पूर्णिया के बनमनखी से कटिहार की तरफ जा रहा बिस्कुट लदा ट्रक कोक डिपो के पास से गायब हो गया।

उन्होंने ट्रक के चालक पर ट्रक गायब करने की शंका जाहिर की थी। मामले में एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित एक टीम ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने छानबीन के दौरान सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर से ट्रक बरामद कर लिया साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि चोरी का मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-   Purnea में देवर ने की भाभी की हत्या

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Police Police

Police

Highlights

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...