डुमरी में ट्रक चोरी का खुलासा, गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार

गिरिडीह /डुमरी. एनएच-19 पर खड़े ट्रक के चोरी मामले में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने ट्रक सहित चोरी में प्रयुक्त कार को बरामद कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस कांड में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

डुमरी में ट्रक चोरी का खुलासा

इस संबंध में मंगलवार को डुमरी थाना में प्रेस वार्ता कर डुमरी एसडीपीओ सुमीत प्रसाद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मेरे नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया था। इसमें डुमरी पुलिस इंसपेक्टर मनोज कुमार डुमरी थाना प्रभारी प्रिनन निमियाघाट थाना प्रभारी राणा जंग बहादूर सिंह पुअनि सुमन कुमार और रूपेश कुमार शामिल थे।

उन्होंने बताया कि गठन होने के बाद टीम इस मामले के उदभेदन में जुट गयी थी। इसी दौरान पुलिस को चोरी में प्रयुक्त बीआर 02 बीक्यू 4660 नंबर की सफेद रंग की रिनाल्ट ट्राइबर कार के संबंध में जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटैज से मिले सुराग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर टीम कार के मालिक सह अपराधी बिहार स्थित जहानाबाद के कड़ौना थाना के गुड़ियापुर निवासी सुबेस यादव के पुत्र बबन कुमार के घर छापेमारी की गयी। यहां से पुलिस ने बबन कुमार को हिरासत में लेते हुए उसके पास से कार को बरामद किया। फिर बबन की निशानदेही पर पुलिस ने जहानाबाद के एक स्थान पर चोरी के ट्रक को बरामद किया।

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...