पूर्णिया में बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 8 मजदूर की दबकर मौत

पूर्णिया : बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां ट्रक पलटने से दबकर 8 लोगों की मौत हो गई.

ये हादसा सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 57 पर जलालगढ़ थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास हुई है.

लगभग दर्जन भर मज़दूर ट्रक पर सवार थे. ट्रक में लोहे का पाइप लादा हुआ था.

ट्रक पलटने से सभी पाइप से लदे ट्रक के नीचे दब गए.

जिनमें मौके पर ही 8 मजदूरों की मौत हो गयी.

जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल है. जिनका इलाज जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

जेसीबी से मालवा हटाया गया, और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना भेज दी है.

जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. जबकि घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ भेजा गया है.

मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 57 किनारे गड्ढे में पलट गया. मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के बताए जा रहे है. चश्मदीदों की माने तो जलालगढ़ के दर्जिया बाड़ी के समीप तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पलट गया. ट्रक पलटते ही तेज आवाज हुई. जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रक पलटा हुआ था. ट्रक के नीचे लदे लोहे के पाइप के अंदर दर्जनों लोग दबे हुए दिखे. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कोंडते हुए खुद से ही जेसीबी मंगवाकर ट्रक को उठाया, लेकिन तब तक 8 मज़दूर की मौत मौके पर ही हो चुकी थी, जबकि इतने ही घायल थे, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है.

अगरतला से काम खत्म कर जम्मू जा रहे थे सभी मज़दूर

ये सभी मज़दूर अगरतला से काम खत्म कर जम्मू जा रहे थे. जहां वो बड़े-बड़े बोरवेल बनाने का काम करते थे. घायल मजदूरों की माने तो रास्ते में ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि ट्रक में कुल 16 लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद ट्रक पलटने से लोहे के पाइप के नीचे सभी दब गए.

इन लोगों की हुई मौत

मरने वालों में ईश्वर लाल, वाशु लाल, कांति लाला, काबा राम, मणि लाला, हरीश, दुष्यंत और एक अज्ञात है, जो ट्रक का खलासी बताया जा रहा है. मरने वाले मजदूर राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...